मगही मनभावन - युगल किशोर स्मृति सम्मान समारोह- 2026 पर मगही मनभावन की खास रिपोर्ट-
युगल किशोर स्मृति सम्मान पर देश-प्रदेश के साहित्यकारों का जुटान, साहित्य, संस्कृति और कला का दिखा संगम अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, पुस्तक लोकार्पण, विभिन्न क्षेत्र में बेहतर करने वाले एक सौ लोगों का सम्मान मगही मनभावन - युगल किशोर स्मृति सम्मान की शुरुआत वी णापाणि महाविद्यालय में कोशिश फाउंडेशन, नवादा के तत्वावधान में आयोजित युगल किशोर मिश्र स्मृति सम्मान समारोह 2026 के अवसर पर देश और प्रदेश के साहित्यकारों का जुटान हुआ। साहित्य, संस्कृति और कला का संगम देखने को मिला। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, हिन्दी और मगही की तीन पुस्तकों का लोकार्पण और कला, साहित्य, नाटक सहित विभिन्न क्षेत्र में बेहतर करने वाले लगभग एक सौ कवि, कवियित्री, पत्रकार, खिलाड़ी और कलाकारों का सम्मान हुआ। कोशिश फाउंडेशन की संस्थापिका के नेतृत्व, संयोजन में व्यापक कार्यक्रम हुआ। उद्घाटन कला संस्कृति पदाधिकारी प्रतिभा कुमारी ने दीप जलाकर की। अध्यक्षता मगही मंडप चरौल व इप्टा नवादा के अधिकारी नरेंद्र ...