संदेश

जनवरी 22, 2012 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मगही को संवैधानिक दर्जा दिलाने की मांग

१५ जनवरी  २०१२ प्रभात खबर मगही की उपेक्षा पर कवियों ने जताया कड़ा एतराज बिहारशरीफ (नालंदा) : टाउन हॉल में आयोजित पुस्तक मेले के तीसरे दिन शनिवार को मगही कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन श्री हरिनारायणा नंद जी महाराज एवं मगही अकादमी के अध्यक्ष डॉ उदय शंकर शर्मा ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर श्री हरिनारायणा नंद जी महाराज ने कहा कि सत्य साहित्य के अध्ययन , मनन और चिंतन से ही व्यक्ति के अंदर विशुद्ध विचार , कर्तव्य व आचरण का बोध होता है. उन्होंने कहा कि इस तरह के पुस्तक मेले के माध्यम से मन के दुर्विकार दूर करने का अच्छा खुराक मिलता है. गायत्री परिवार के द्वारा लगाये गये इस कार्यक्रम की प्रशंसा की. मगही अकादमी के अध्यक्ष डॉ उदय शंकर शर्मा ने कहा कि जिस भाषा को हम लोग जन्म से लेकर मृत्यु तक इस्तेमाल करते हैं वह भाषा धीरे-धीरे विलुप्त हो रही है. मगही भाषा को बचाये रखने के लिये शोध और विकास जरी है. इस अवसर पर 15 अन्य कवियों ने अपने विचार व्यक्त किये. मेले के संयोजक अजय सिंह ने अतिथियों को पंडित श्री राम शर्मा आचार्य की लिखित पुस्तकें भेंट की. इस मौके पर मगह...