संदेश

दिसंबर 8, 2015 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बच्चों ने बिखेरा मगही माटी का रंग

चित्र
  बच्चों ने बिखेरा मगही माटी का रंग अखिल भारतीय मगही मंडप और समरहिल् के तत्वावधान में मगही साहित्य क्विज प्रतियोगिता और रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन प्रतिनिधि, वारिसलीगंज/हिसुआ सोमवार को अखिल भारतीय मगही मंडप और समरहिल् के बैनर तले बीके साहु इंटर विद्यालय में बच्चों ने मगही माटी का रंग बिखेरा. मगही साहित्य से जुड़ी क्विज प्रतियोगिता के समापन के मौके पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया. लोक नृत्य, रिंकार्डिंग डांस, लोक गायन, फिल्मी गीतों की प्रस्तुति सहित देशभक्ति से प्रेरित नुक्कड़ नाटक से उपस्थित स्टूडेंट्स और अभिभावक बंधे रहे. मौके पर मगध के मगही साहित्यकार और कवियों का जुटान था. फीता काटकर मंडप के संस्थापक और सारथी पत्रिका के संपादक वरिष्ठ साहित्यकार मिथिलेश ने कार्यक्रम की शुरूआत की. साहित्यकार, पत्रकार और सारथी के कार्यकारी संपादक नरेन की अध्यक्षता और शिक्षक रौशन कुमार के संचालन में कार्यक्रम हुआ. मौके पर श्री मिथिलेश ने कहा कि मगही को प्रतिष्ठित करने और उसके महत्व से आज की पीढ़ी को रूबरु कराना है. श्री नरेन ने कहा कि हमारी मातृभाषा मगही म...