संदेश

2015 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बच्चों ने बिखेरा मगही माटी का रंग

चित्र
  बच्चों ने बिखेरा मगही माटी का रंग अखिल भारतीय मगही मंडप और समरहिल् के तत्वावधान में मगही साहित्य क्विज प्रतियोगिता और रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन प्रतिनिधि, वारिसलीगंज/हिसुआ सोमवार को अखिल भारतीय मगही मंडप और समरहिल् के बैनर तले बीके साहु इंटर विद्यालय में बच्चों ने मगही माटी का रंग बिखेरा. मगही साहित्य से जुड़ी क्विज प्रतियोगिता के समापन के मौके पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया. लोक नृत्य, रिंकार्डिंग डांस, लोक गायन, फिल्मी गीतों की प्रस्तुति सहित देशभक्ति से प्रेरित नुक्कड़ नाटक से उपस्थित स्टूडेंट्स और अभिभावक बंधे रहे. मौके पर मगध के मगही साहित्यकार और कवियों का जुटान था. फीता काटकर मंडप के संस्थापक और सारथी पत्रिका के संपादक वरिष्ठ साहित्यकार मिथिलेश ने कार्यक्रम की शुरूआत की. साहित्यकार, पत्रकार और सारथी के कार्यकारी संपादक नरेन की अध्यक्षता और शिक्षक रौशन कुमार के संचालन में कार्यक्रम हुआ. मौके पर श्री मिथिलेश ने कहा कि मगही को प्रतिष्ठित करने और उसके महत्व से आज की पीढ़ी को रूबरु कराना है. श्री नरेन ने कहा कि हमारी मातृभाषा मगही म...

जहां हर मजहब के खिलें हैं फूल वह चमन है हिन्दुस्तान

चित्र
  जहां हर मजहब के खिलें हैं फूल वह चमन है हिन्दुस्तान हिसुआ के शब्द साधक मंच के तत्वावधान में कवि गोष्ठी और परिचर्चा का आयोजन राष्ट्रप्रेम , भाईचारा का संदेश देते हुए विभिन्न रसों की कविताओं का हुआ पाठ हिसुआ मानव को मानवता सीखाये वह देश हैं हिन्दुस्तान , हर मजहब का फूल खिले वह देश है हिन्दुस्तान- कवि शफीक जानी नादां की यह काव्य पंक्ति जब गूंजी तो उपस्थित जन देश के भाईचारे और एकता के कायल हो गये. उनकी कविता देश की अखंडता और एकता को बचाये रखने के लिए सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया. हिसुआ के हिन्दी-मगही साहित्यिक मंच शब्द साधक के तत्वावधान में आर्य समाज मंदिर में रविवार को कवि सम्मेलन का आयोजन था. मंच अध्यक्ष दीनबंधु की अध्यक्षता और व्यंग्यकार उदय भारती के संचालन में कवियों ने देशप्रेम , भाईचारा , शरद ऋतु के आगमन , गांव की जरूरत , राजनीति की विद्रुपता सहित समसामयिक कविताओं का पाठ किया. यदुलाल आर्य ने क्रोध से विनाश की कविता सुनायी , तो संजय प्रकाश ने शिक्षकों की पीड़ा व्यक्त की. देवेंद्र पांडेय ने साहित्य से समाज के कल्याण का संदेश दिया. शत्रुध्न प्रसाद और दयानंद च...

मगही साहित्य ई-पत्रिका अंक-१६

मगही साहित्य ई-पत्रिका अंक-१६ मगही मनभावन मगही साहित्य ई-पत्रिेका        वर्ष -  ५               अंक – १६           अप्रैल-2015                 ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- संपादक      ---   उदय कुमार भारती प्रकाशक     ---   हिन्दी-मगही साहित्यिक मंच ‘ शब्द साधक ’                       हिसुआ , नवादा (बिहार) ---------------------------------------------------------------------- ई अंक में दू गो बात....... कहानी आवइत हथिन राजा – अनंत कुमार सिंह कह देहीं हल- जयनंदन सिंह कविता-कियारी झंडा गीत – नागेंद्र शर्मा बंधु कहां गेल ऊ दिन बचपन के – रामचंद्र बिहारी भैया – शफीक जानी नादां हो गजब समइया आल अभी – परमानंद बिलायती बोली – प्रवीण कुमार ‘ पुटूस ...