हिसुआ में हुआ मगही कवि सम्मेलन
हिसुआ में हुआ मगही कवि सम्मेलन श्रोताओं ने उठाया आनंद http://prabhatkhabar.com/node/77391 प्रभात खबर पटना * शनिवार * २९ अक्टूबर २०११ हिसुआ (नवादा) : झूमर , सोहर , गीत , हास्य , गजल की पंक्तियों से गुरुवार की रात हिसुआ गुलजार रहा. श्रोता देर रात तक कार्यक्रम में झूमते रहे. नगर के मगही हिंदी साहित्यिक मंच , शब्द साधक के तत्वावधान में आर्य समाज मंदिर में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मगध , पटना , नालंदा , गया , शेखपुरा , बाढ़ व मोकामा के मगही के कवि आये थे. मुख्य अतिथि राम रतन सिंह रत्नाकर ने मगही साहित्य को समृद्ध करने का आह्वान किया. साथ ही आम लोगों , जनप्रतिनिधियों व मगध के अधिकारियों से मगही बोलने , पढ़ने व लिखने का आग्रह किया. मगही को उचित सम्मान दिलाने के लिए संघर्ष तेज करने सहित दिशा एवं दशा तय किया गया. मंच की ओर से उदय शंकर शर्मा , राम रतन सिंह रत्नाकर , कवि परमेश्वरी एवं संपा...